आंवरिया आंवले की कढ़ी को कहा जाता है. यह बुंदेलखंड की फेमस डिश है. इसे बिना दही या छाछ के बेसन और आंवले के पेस्ट के साथ बनाया जाता है.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
4 से 5 आंवले
1 टेबलस्पून बेसन
2 टेबलस्पून घी या तेल
1/4 टेबलस्पून हींग
1/2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर1 छोटा चम्मच हल्दी
1/2 टेबलस्पून सरसों दाना
1 से 2 सूखी लाल मिर्च, पानी आवश्यकतानुसार
3 से 4 करी पत्ते (चाहें तो)
🍳 विधि
1
सबसे पहले आंवले को पीसकर इसका पेस्ट बना लें.
2
मीडियम आंच में एक पैन में घी डालकर गरम करें.
3
घी के गरम होते ही इसमें आंवले का पेस्ट डालकर थोड़ी देर तक भूनें और आंच बंद कर दें.
4
अब एक कटोरे में बेसन, हल्दी, नमक और पानी डालकर घोल तैयार कर लें.
5
इसमें आंवले का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
6
इसके बाद इसे मीडियम आंच पर तब तक चलाते रहें जब तक ये पूरी तरह से पक ना जाए.
7
तड़के के लिए मीडियम आंच में एक तड़का पैन में घी गरम करें.
8
घी के गरम होते ही हींग, सरसों दाना, सूखी लाल मिर्च और लाल मिर्च पाउडर का तड़का लगाएं.
9
तैयार है आंवले की कढ़ी. हरे धनिये से गार्निश कर रोटी या चावल के साथ परोसें.
#amla ki kadhi#amla ki kadhi ki easy recipe#amla ki home made curry recipe#amla tasty curry recipe#amla ki tasty kadhi recipe made in home in hindi#amla ki kadhi traditional bundelkhandi recipe in hindi