Full Version →

अरबी के पत्ते की सब्जी बनाने की सही विधि ये है

दाल-सब्‍जी वेज

अरबी के पत्ते की सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है. यह बारिश के सीजन में खूब पसंद की जाती है. आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है और सही तरीका क्या है.

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
41 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    अरबी के पत्ते की सब्जी या फिर कोई भी डिश बनाने के लिए हमेशा छोटे और मुलायम पत्ते ही खरीदें.
  2. 2
    पत्तों को साफ पानी से धोकर पोछ लें. पत्ते साफ करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि यह फटने नहीं चाहिए.
  3. 3
    इसके बाद प्याज टुकड़ों में काट लें.
  4. 4
    पकौड़े बनाते वक्त ऐसे रखें अरबी के पत्तों का ध्यान
  5. 5
    प्याज, लहसुन और अदरक पीसकर पेस्ट बना लीजिए.
  6. 6
    एक बर्तन में बेसन डालें और इसमें पेस्ट बनाने वाली सभी सामग्री और 4 बड़ा चम्मच प्याज का पेस्ट डालें.
  7. 7
    बेसन में जरूरत के अनुसार पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
  8. 8
    अब एक प्लेट या थाली में अरबी के पत्ते को उल्टा करके रखें.
  9. 9
    पत्ते पर बेसन का पेस्ट लगाइए. ध्यान रखें पेस्ट की परत न ज्यादा मोटी हो और न ही ज्यादा पतली.
  10. 10
    अब पत्ते को रोल करें. रोल करते वक्त पत्ते की सीधी सतह पर भी पेस्ट लगाते जाएं.
  11. 11
    बचे पत्तों पर इसी तरह बेसन लगाकर, मोड़कर रोल बना कर तैयार कर लें.
  12. 12
    अब इन पत्तो को भाप में करीब 15 मिनिट तक पकाना है.
  13. 13
    भाप में पकाने के लिए एक बड़े बर्तन में 2 गिलास पानी डाल कर गैस पर रखें.
  14. 14
    बर्तन पर कोई चलनी रखें और बेसन लगे हुए अरबी के पत्ते चलनी में रखें. मीडियम आंच पर 15 मिनट तक पकाएं. बीच में अरबी के पत्तों को पलट भी सकते हैं.
  15. 15
    पकाने के बाद पत्तों छलनी से निकालकर ठंडा होने दें.
  16. 16
    इसके बाद पत्तों को चाकू से एक इंच लंबे टुकड़ों में काट लें.
  17. 17
    अब कड़ाही में तेल डालकर गरम करने के लिए मीडियम आंच में रखें.
  18. 18
    जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो अरबी के पत्तों के टुकड़ों को डालकर फ्राई कर लें.
  19. 19
    एक दूसरे पैन/बर्तन में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
  20. 20
    इस तेल में बचा हुआ प्याज-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर भूनें.
  21. 21
    जब पेस्ट पक जाए तो इसमें सारे सूखे मसाले डालकर तेल छोड़ते तक चलाते हुए भून लीजिए.
  22. 22
    तैयार मसाले में तले हुए अरबी के पत्ते डालकर मिलाएं और चलाते हुए 5-7 मिनट भूनें.
  23. 23
    इसके बाद इसमें 1 गिलास पानी डालकर 7-8 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
  24. 24
    तैयार है अरबी के पत्ते की सब्जी . रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
#arbi leaves recipe #arbi leaves recipe in hindi #arbi leaves recipe video #arbi ke patte ki sabzi #Arbi Leaves Dishes #how to make arbi leaves sabji #अरबी के पत्ते की सब्जी #अरबी पत्ता फ्राय #arbi ke patte ki sabzi अरबी के पत्ते की सब्जी colocasia leaves
View Full Version