अरहर की दाल को कई जगह तुवर की दाल के नाम से भी जाना जाता है. दाल-चावल खाने का मन हो तो ये बेस्ट ऑप्शन है. जानें इसे लजीज बनाने का बेहतरीन तरीका.
Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
111 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कटोरी अरहर की दाल, चुटकीभर नमक
1 छोटा चम्मच हल्दी
2 साबुत हरी मिर्च
1 बड़ा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच हींग
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
5-6 लहसुन की कलियां कद्दूकस की हुई
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती, पानी जरूरत के अनुसार
2 बड़ा चम्मच घी आवश्यकतानुसार
🍳 विधि
1
अरहर दाल बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक प्रेशर कूकर में दाल, पानी, नमक, हल्दी और हरी मिर्च डालकर 5 सीटी में उबालें और आंच बंद कर दें. (दाल हांडी)
2
दूसरी ओर मीडियम आंच में एक पैन में घी गर्म करने के लिए रखें. (दाल लसुनी)
3
घी के गर्म होते ही जीरा डालें. जैसे ही जीरा चटकने लगे, हींग, बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ लहसुन डालकर भूनें.
4
लहसुन के सुनहरा होते ही टमाटर डालकर कड़छी से चलाएं. (ढाबे वाली चना-तुअर दाल)
5
टमाटर के सॉफ्ट होते ही इसे मैश करें और धनिया पत्ती डालकर 2 मिनट तक और भूनें. (गुजराती दाल)
6
अब तक कूकर से स्टीम निकल चुकी होगी. तय समय के बाद लाल मिर्च पाउडर डालकर तुरंत ही पैन में दाल डाल दें. (दाल महारानी)
7
एक उबाल आते ही आंच बंद कर दे. अरहर दाल तड़का तैयार है. चावल या रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
8
नोट:
9
आप चाहें तो सर्व करते समय ऊपर से भी थोड़ा घी डाल सकते हैं.
#arhar dal#toor dal#green chilli#cumin seeds#turmeric#indian kitchen#indian recipe#grated garlic#tomato#punjabi daal fry#coriander leaves#gujrati dal dhokli#hyderabadi khatti daal#arhar dal tadka recipe hindi pakwangali