Full Version →

बगारा बैंगन

दाल-सब्‍जी वेज

क्या कभी आपने चखा है हैदराबाद के बगारा बैंगन का स्वाद? अगर नहीं तो पकवानगली में जानें इसे बनाने का तरीका.

Servings
2 - 4
★ 3.6
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  2. 2
    तेल के गर्म होते ही मेथी, धनिया, सफेद तिल, नारियल, जीरा, मूंगफली और खसखस डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भूनें और आंच बंद कर दें. (बैंगन लौंजे)
  3. 3
    सभी चीजों को भूनने के बाद इसे हल्का ठंडाकर ब्लेंडर में डालें और पेस्ट तैयार कर लें.
  4. 4
    अब बैंगन को अच्छे से धोकर बीच से काट लें. ध्यान रहे कि इसके दो टुकड़े न हो जाए. (मसालेदार ग्रेवी वाली भिंडी)
  5. 5
    मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में दोबारा तेल गर्म करें और बैंगन को दोनों साइड से तलकर एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  6. 6
    (बेसन के चीले की सब्जी)
  7. 7
    पैन में थोड़ा और तेल गर्म कर लें. तेजपत्ता, राई, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, प्याज का पेस्ट, टमाटर पेस्ट डालकर भून लें. (चटपटा आलू मसाला)
  8. 8
    मसालों के भुनते ही मूंगफली का तैयार पेस्ट, इमली का गूदा, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर एक मिनट तक पकाएं. (मिर्ची-मेथी दाना)
  9. 9
    तय समय के बाद बैंगन डालकर 10 मिनट के लिए ढककर पकाएं. (बिना अंडे वाली एग करी)
  10. 10
    मिनट बाद आंच बंद कर दें. हैदराबादी बगारी बैंगन तैयार है. धनिये पत्ते से गार्निश कर सर्व करें.
#hyderabad #brinjal #baigan #bagara baigan hyderabad recipe in hindi pakwangali #baingan lonje #baigan bharta #baigan bhaja #baigan ka saag #indian kitchen #indian recipe #kashmiri khatte baigan #hyderabadi traditional dish
View Full Version