Full Version →

बेसन खंडियां

दाल-सब्‍जी वेज

बेसन खंडियां खाने में बहुत ही मजेदार और लजीज लगती है. पकवानगली में जानें इसे बनाने का तरीका.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
11 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    बेसन खंडियां बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेसन, नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी जीरा, गरम मसाला, हल्दी, बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  2. 2
    धीमी आंच में एक पैन गर्म करने के लिए रखें. (बेसन वाली अरबी)
  3. 3
    पैन के गर्म होते ही बेसन का तैयार घोल डालें और कड़छी से लगातार चलाते रहें. ध्यान रहे कि पेस्ट पैन में बिल्कुल भी न चिपके.
  4. 4
    पेस्ट के ठोस होते ही आंच बंद कर दें.
  5. 5
    प्लेट पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें और पेस्ट को अच्छे से फैला लें. (कैर सांगरी: राजस्थानी डिश)
  6. 6
    पेस्ट को ठंडाकर चाकू से इसके पीसेस काट लें यानि कतलियां बना लें.
  7. 7
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (बेसन के चीले की सब्जी)
  8. 8
    तेल के गर्म होते ही बेसन के टुकडे़ डालकर इन्हें सुनहरा होने तक दोनों साइड से तल लें और आंच बंद कर दें.
  9. 9
    ग्रेवी बनाने के लिए
  10. 10
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  11. 11
    तेल के गर्म होते ही मेथी, जीरा डालकर भूनें. (ढोकार डालना)
  12. 12
    जीरे के चटकते ही अदरक-लहसुन का पेस्ट, प्याज-टमाटर का पेस्ट, हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें.
  13. 13
    मसाला भुनने के बाद पानी डालें और ढककर एक से दो मिनट तक पकाएं. (गुजराती दाल ढोकली)
  14. 14
    तय समय के बाद बेसन की कतलियां डालें और लगभग चार मिनट तक पकाएं.
  15. 15
    चार मिनट बाद गरम मसाला मिलाएं और आंच बंद कर दें. (कद्दू की ग्रेवी में आलू के कोफ्ते बनाइए)
  16. 16
    तैयार है बेसन खंडियां. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
#besan #gram flour #besan ki katli recipe in hindi pakwangali #besan ke pakode #besan ke sev #besan ka dhokla #besan wali arbi #indian kitchen #indian recipe #besan aur maida ki papdi #besan ke cheele #besan ki poori #besan ke ladoo #instant besan sambhar
View Full Version