Full Version →

बेसनवाली करारी भिंडी

दाल-सब्‍जी वेज

भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे कई तरीकों से बनाया जाता है और यह सबको बहुत पसंद भी आती है. अब बनाएं बेसनवाली भिंडी...

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
68 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले धीमी आंच में एक सूखे पैन में बेसन डालकर कड़छी से चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भून लें और आंच बंद कर दें. (भिंडी मसाला बनाने में भी माहिर हैं बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन)
  2. 2
    भिंडी को भी अच्छी तरह से धो लें और इसके दोनों सिरे काटकर बीच में से एक लंबा चीरा लगा लें. ख्याल रखें कि इसके दो टुकड़े न हो जाए.
  3. 3
    अब धीमी आंच में एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करने के लिए रखें. (स्पाइसी भिंडी)
  4. 4
    तेल के गर्म होते ही इसमें भिंडी डालकर कुरकुरी होने तक इसे फ्राई कर लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  5. 5
    आंच धीमी ही रखें और पैन में बाकी का बचा तेल भी डाल दें. (अचारी दही भिंडी)
  6. 6
    अब इसमें जीरा डालें और जैसे ही जीरा चटकने लगे, इसमें हींग, बेसन, भिंडी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक का पेस्ट, हल्दी, करी पत्ते और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छी तरह से मिक्स कर लें. (भिंडी का सालन)
  7. 7
    भिंडी को ढक्कर मीडियम आंच में 2 से 3 मिनट तक पकाएं. (भिंडी रायता)
  8. 8
    तय समय के बाद ढक्कन हटाकर भिंडी को दोबारा कड़छी से चलाएं और आंच तेज कर 2 से 3 मिनट तक पकाएं. (कुतरी भिंडी)
  9. 9
    अब अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर मिलाएं और आंच बंद कर दें.
  10. 10
    बेसनवाली करारी भिंडी तैयार है.
#bhindi #lady's finger #vegetable #indian kitchen #indian recipe #bhindi fry #bhindi aalu aloo fry #spicy bhindi #tamatar bhindi soup #besanwali karari bhindi ki sabji in meal #achaari dahi bhindi #kutri bhindi #bhindi ka saalan #shahi bhindi #bhindi do pya
View Full Version