Full Version →

पंजाबी भिन्डी मसाला

दाल-सब्‍जी वेज

पंजाबी भिन्डी मसाला पंजाबियों का पसंदिदा पकवान है. यह एक सूखी सब्जी है जिसे नास्ते या लंच में बनाया जाता है जो कि रोटी या पूरियों के साथ सर्व किया जाता है.

Servings
2 - 4
★ 3.5
Rating
50 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    एक कड़ाही में तेल डाल कर धीमी आंच पर गरम करें.
  2. 2
    गरम होने के बाद उसमें भिन्डी डालकर हल्का भून लें. (कूकर में बनाइए तोरी की सब्जी)
  3. 3
    भूनने के बाद एक प्लेट में रख लें. ( कड़ाही से बाकी तेल निकाल लें केवल 2 छोटे चम्मच तेल छोड़ दें.)
  4. 4
    अब बचे हुए तेल में जीरा डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
  5. 5
    फिर इसमें प्याज और अदरक लहसुन पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें. (आलू भिंडी फ्राई)
  6. 6
    प्याज भुनने के बाद इसमें टमाटर डाल कर 1 मिनट तक भून लें.
  7. 7
    तय समय के बाद इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और जीरा पाउडर डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. (ऐसे काटें भिंडी)
  8. 8
    अब इसमें गरम मसाला, चाट मसाला, अमचूर, कसूरी मेथी और नमक डाल कर 3 मिनट तक पकाएं. (ध्यान रखें अगर मसाला बर्तन में लगने लगे तो उसमें हल्का पानी मिला दें.) (बेसनवाली करारी भिंडी)
  9. 9
    जब मसाला अच्छे से पक जाए उसमें भिन्डी डालकर 10 मिनट तक ढक्कर पकाएं.
  10. 10
    जब यह अच्छी तरह से पक जाए तो आंच बंद कर दें और एक बाउल में निकाल कर रोटी के साथ गर्मा-गरम सर्व करें. (भिंडी दो प्याजा)
#bhindi fry recipe #punjabi bhindi #punjabi recipe #indian recipe #bhindi masala #kitchen tips #masala gravy recipe #cooking tips #okra cooking #Punjab made #spicy masala #rotis #favorite recipe #lunch boxes
View Full Version