छोले खाने में बहुत मजेदार लगते हैं लेकिन इनका असली मजा तभी आता है जब ये अच्छी तरह से पके हों. तो आज हम आपको बताएंगे रेस्टोरेंट और ढाबा स्टाइल में स्वादिष्ट छोले बनाना.
Servings
4
★ 1
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
250 ग्राम पिंडी छोले (पानी में भिगोए हुए)
3 टमाटर
2 प्याज 2
1 टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
2 तेजपत्ता
1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा
2 टेबलस्पून छोले मसाला
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून अनार दाना
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून हल्दी
1/2 टीस्पून नमक
3-4 टेबलस्पून तेल
1 बड़ी इलायची
5-6 लौंग
1 टेबलस्पून रोस्टेड कसूरी मेथी
1 बड़ा टुकड़ा दालचीनी का
1/2 टीस्पून सोडा, तड़के के लिए:, चुटकीभर हींग
2-3 हरी मिर्च
1 टेबलस्पून घी, अदरक का एक इंच टुकड़ा, पतली स्लाइस में कटा हुआ
🍳 विधि
1
सबसे पहले प्याज और टमाटर को अलग-अलग पीसकर पेस्ट बना लें.
2
इसके बाद मीडियम आंच में कूकर में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
3
जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें प्याज का पेस्ट डालकर अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं.
4
8 मिनट बाद प्याज में खड़े मसाले यानी बड़ी इलायची, लौंग और दालचीनी डालकर फिर से चलाते हुए भूनें.
5
जब प्याज का पेस्ट हल्का सुनहरा होने लगे तो इसे जलने से बचाने के लिए आधी कड़छी पानी डाल लें.
6
इसके बाद 2-3 मिनट तक भूनें फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
7
जब प्याज के पेस्ट अच्छी से खुशबू आने लगे तो इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर चलाते हुए पकाएं.
8
टमाटर का पेस्ट जब तेल छोड़ने लगे तो इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं.
9
5 मिनट और पकाने के बाद इसमें पिसे मसाले डालें.
10
3 मिनट पकाने के बाद इसमें छोले डाल दें. इस बात का ध्यान रखें कि पानी ज्यादा नहीं डालना.
11
प्रेशर कूकर को आंच से उतार कर रख दें.
12
फिर एक छोटे से बर्तन में एक कप पानी डालकर उबालने के लिए रखें.
13
जब इसमें अच्छी तरह उबाल आ जाए तो 2 छोटे चम्मच चायपत्ती डालें.
14
चायपत्ती में उबाल आने के बाद आंच से हटा लें.
15
इसके बाद कूकर को फिर से आंच पर रखें और इसमें चायपत्ती वाला पानी छानकर डाल दें.
16
फिर इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें.
17
प्रेशर कूकर का ढक्कन लगाकर 6-7 सीटी लगाकर छोलों को पका लें.
18
आंच बंद कर दें और प्रेशर खत्म हो जाने दें.
19
ढक्कन खोलने के बाद आप पाएंगे की छोले बढ़िया तरीके से गल गए हैं.
20
अब इसमें रोस्टेड कसूरी मेथी डालकर अच्छी मिक्स कर लें.
21
अब तैयार कीजिए तड़का. इसके लिए तड़का पैन में घी गर्म करें. फिर इसमें हींग, हरी मिर्च और अदरक डालकर तड़काएं. इसे छोले पर डाल दें.
22
लीजिए तैयार हैं बेहतरीन छोले. भटूरे, रोटी या चावल के साथ मजे से खाएं.
#pindi chole#pindi chole recipe#amritsari pindi chole recipe#pindi chole ki recipe#pindi chole recipe easy#recipe of pindi chole#pindi chole recipe in hindi#how to make pindi chole#how to make pindi chole at home#pindi chole banane ki recipe#pind