Full Version →

पूरी के साथ मजेदार लगता है दही आलू

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

आलू की सब्जी, कढ़ी तो आपने कई बार बनाई होगी पर क्या कभी दही आलू की सब्जी बनाई है? यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है.

Servings
2 - 4
★ 4.8
Rating
6 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले उबले हुए आलूओं को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    दूसरी ओर एक बर्तन में दही और पानी डालकर इसे अच्छे से चला लें.
  3. 3
    अब मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  4. 4
    इसी बीच एक कटोरी में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और पानी डालकर इसे जरा सा घोल लें.
  5. 5
    तेल के गरम होते ही अजवाइन, हींग और सूखी लाल मिर्च डालें.
  6. 6
    अजवाइन के चटकते ही मसाले का घोल डाल दें.
  7. 7
    जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे दही डाल दें.
  8. 8
    दही को तब तक चलाते रहें जब तक कि इसमें उबाल न आ जाए.
  9. 9
    दही में एक उबाल आते ही नमक और आलू डाल दें.
  10. 10
    दही आलू को तब तक उबालते रहें जब तक कि यह अच्छे से न बन जाए.
  11. 11
    लगभग 10-15 बाद आंच बंद कर दें.
  12. 12
    तैयार है दही आलू. गर्मागरम पूरियो के साथ सर्व करें.  
#dahi aalu recipe in hindi #dahi #aalu #indian kitchen #indian recipe #curd
View Full Version