Full Version →

गुजराती दाल ढोकली

दाल-सब्‍जी वेज

दाल ढोकली एक गुजराती डिश है जिसे लंच और डिनर में बनाया जाता है. दालों में यह डिश इंडियन स्टाइल पास्ता के नाम से भी जानी जाती है...

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
22 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    ढोकली बनाने के लिए हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पत्ती, नमक, तेल और पानी के साथ आटा गूंद लें.
  2. 2
    गूंदे हुए आटे से रोटियां बेल लें और इन्हें चौकोर आकार में काट लें.   (गुजराती मसाला पूरी)
  3. 3
    मीडियम आंच में एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें.
  4. 4
    पानी में पहला उबाल आते ही ढोकली के टुकड़े पैन में डालें और इन्हें सॉफ्ट होने तक उबाल लें. (गुजराती मीठा खिचड़ो)
  5. 5
    ढोकली के सॉफ्ट होते ही इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें. 
  6. 6
    ग्रेवी बनाने के लिए छिलके वाली मूंगदाल को तेज आंच में एक पैन में एक सीटी में पकाए और आंच बंद कर दें. (गुजराती लस्सी)
  7. 7
    धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  8. 8
    तेल के गर्म होते ही तेजपत्ता, करी पत्ता, साबुत जीरा और हींग डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए भूनें.  (गुजराती कढ़ी)
  9. 9
    जैसे ही जीरा चटकने लगे धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और हल्दी मिलाएं.
  10. 10
    मसाले के भुनते ही तुरंत दाल और नमक मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं. (आम का गुजराती मीठा अचार)
  11. 11
    तय समय के बाद ढोकली के टुकड़े डालकर 1 से 2 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
  12. 12
    दाल ढोकली तैयार है. घी डालें और धनिया पत्ती से गार्निश कर गर्मागर्म सर्व करें.
#dal dhokli #dal #dhokli #gujrati dish #traditional dish #indian kitchen #indian recipe #moongdal #cumin seeds #cumin powder #coriander powder #red chili powder #dal dhokli recipe gujrati traditional dish pakwangali
View Full Version