Full Version →

ढोकार डालना

दाल-सब्‍जी वेज

बंगाल अपने खान-पान के लिए काफी मशहूर है. यहां केवल नॉन-वेज ही नहीं बल्कि वेज में भी कई तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं. आइए आज जानते हैं बंगाल की फेमस डिश ढोकार डालना की रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    ढोकार डालना बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को रातभर भिगोकर रख दें.
  2. 2
    अगले दिन दाल को ब्लेंडर में डालकर अदरक, हरी मिर्च और नमक के साथ महीन पीस लें. (चना दाल का भरवां पराठा)
  3. 3
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  4. 4
    तेल के गर्म होते ही पिसी हुई चने की दाल डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भूनें. भूनते हुए दाल को पूरी तरह से सुखा लें और आंच बंद कर दें. (चना बिरयानी)
  5. 5
    भुनी दाल को तुरंत ही एक प्लेट में फैलाकर 10-15 मिनट के लिए रख दें. (चना दाल कढ़ी)
  6. 6
    तय समय के बाद आप देखेंगे कि दाल अच्छे से जम गई है. अब आप इसे अपने मनचाहे आकार में काट लें. (आप इन्हें बर्फी का शेप भी दे सकते हैं)
  7. 7
    मीडियम आंच में एक दूसरी कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (चना दाल प्‍याज पकौड़ा)
  8. 8
    तेल के गर्म होते ही तैयार बर्फी को सुनहरा होने तक तल लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  9. 9
    अब इसी तेल में आलू को भी फ्राई कर एक प्लेट में निकालकर रख लें. (चना दाल मोठ)
  10. 10
    तेल में अब जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर भूनें.
  11. 11
    जीरे के चटकते ही प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, अदरक का पेस्ट, दही और नमक मिलाएं. (राजस्थानी चना दाल पुलाव)
  12. 12
    जैसे ही मसाला पूरी तरह से भुन जाए यानि जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब आलू और पानी डालकर 5 मिनट तक उबलने रख दें.
  13. 13
    तय समय क बाद चने के दाल की बर्फी डालें और दोबारा 2 मिनट तक पकाएं. (5 मिनट में बनाएं चना डिलाइट)
  14. 14
    मिनट बाद गरम मसाला और घी मिलाएं और आंच बंद कर दें. (चना मसाला पाउडर)
  15. 15
    ढोकार डालना तैयार है. चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
  16. 16
    फोटो: youtube.com
#chane ki daal #fried chana daal burfi #potatoes #indian kitchen #indian recipe #onion #cumin seeds #ginger paste #cinnamon #cardamom #cloves #coriander powder #chana daal moth #dhokar dalna recipe in hindi pakwangali #bengali dish #vegetarian recipe #trad
View Full Version