कढ़ी का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. ज्यादातर जगहों पर बनने वाली कढ़ी में पकौड़े डाले जाते हैं. इन कढ़ी में चटपटा स्वाद होता है, लेकिन गुजरात की कढ़ी तीखी, चटपटी न होकर हल्की मीठी और पतली होती है. इसमें पकौड़े भी नहीं डाले हैं. गुजराती कढ़ी को कटोरी में डालकर पिया जाता है.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
खट्टा दही 3 कटोरी, पानी 2 कटोरी, बेसन 2 बड़े चम्मच, लहसुन-अदरक का पेस्ट एक छोटा चम्मच, हरी मिर्च का पेस्ट एक छोटा चम्मच, साबुत सूखी लाल मिर्च 1, करी पत्ते 5 से 6, दालचीनी का एक टुकड़ा, लौंग 2-3, मेथी दाना आधा छोटा चम्मच, राई आधा छोटा चम्मच, जीरा आधा छोटा चम्मच, चीनी एक बड़ा चम्मच
स्वादानुसार नमक, घी या तेल, सजावट के लिए, एक कड़ाही
🍳 विधि
1
एक बर्तन में बेसन को छान लें. अब बर्तन में दही और बेसन डालकर फेंटें व अच्छी तरह मिक्स कर लें. ध्यान रहे दही में बेसन की गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए.
2
इसके बाद दही-बेसन के मिश्रम में पानी डालकर मिक्स कर लें.
3
गैस पर कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. फिर इसमें राई, जीरा, मेथी दाना, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं.
4
इसके बाद दालचीनी और लौंग डालकर 30 सेकेंड तक मध्यम आंच पर भूनें.
5
फिर हरी मिर्च और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें. इसे 2 मिनट तक और भूनें.
6
अब तड़के में बेसन-दही का मिक्सचर डालकर चलाएं. कढ़ी में उबाल आने तक इसे चलाते रहें.
7
कढ़ी को टेस्टी बनाने के शानदार कुकिंट टिप्स यहां मिलेंगे
8
जब उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर दें. अब इसमें नमक और चीनी डालकर 15 से 20 मिनट तक पकाएं.
9
कढ़ी अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें. तैयार है गुजराती कढ़ी.
10
धनियापत्ती छिड़कर रोटी और चावल के साथ परोसें व खाएं.
#Gujarati Kadhi#Gujarati Kadhi recipe#gujarati kadhi banane ki vidhi#gujarati kadhi recipe hindi#gujarati kadhi pakora recipe#gujarati kadhi calories#gujarati kadhi pakora#गुजराती कढ़ी की रेसिपी#गुजराती कढ़ी कैसे बनाते हैं#how to make gujarati kad