Full Version →

राजस्थानी स्टाइल में ऐसे बनाइए कच्ची हल्दी की सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

अगर आपने अब तक कच्ची हल्दी नहीं खाई है तो राजस्थान की ये सब्जी तो जरूर बनाइए. इसे बनाना बहुत ही आसान है, एक बार विधि जान लेंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी.

Servings
4 - 6
★ 3.7
Rating
11 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले हल्दी को अच्छे से धो लें और इसे खुरचते हुए छील लें.
  2. 2
    अब हल्दी की सभी गांठों को अच्छे से कद्दूकस कर लें.
  3. 3
    मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
  4. 4
    घी के गरम होते ही कद्दूकस की हुई हल्दी डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भून लें.
  5. 5
    हल्दी के भुनते ही आंच बंद कर दें.
  6. 6
    अब मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
  7. 7
    घी के गरम होते ही जीरा, हींग और हरी मिर्च डालकर भूनें.
  8. 8
    जीरे के चटकते ही टमाटर का पेस्ट भूनें.
  9. 9
    धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर , गरम मसाला डालकर तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे.
  10. 10
    मसाले के पूरी तरह से भुनते ही दही मिलाएं और उबाल आने तक लगातार चलाते रहें.
  11. 11
    पहला उबाल आने पर नमक डालकर 2-3 मिनट तक और उबालें.
  12. 12
    तैयार है कच्ची हल्दी की सब्जी. हरा धनिया मिक्स कर आंच बंद कर दें और पैन को ढके ही रहने दें.
#haldi #turmeric #indian kitchen #indian recipe #haldi ki sabji rajasthani traditional dish recipe in hindi #curd #how to make thick curd at home #bina jaman ke aise banayein dahi #haldi wala doodh #benefits of haldi wala doodh milk in hindi
View Full Version