Full Version →

बहुत पसंद की जाती है ये मटर की दाल, जानिए बनाने का तरीका

दाल-सब्‍जी वेज

मटर की दाल एक बेहद स्वादिष्ट दाल है. इसमें हरे मटर को भूनकर पीस लिया जाता है. यह रोटी, चावल, पराठा, पूरी सबके साथ ही अच्छा लगता है.

Servings
2 - 4
★ 3
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक हरी मिर्च, लहसुन और धनियापत्ती को पीस कर पेस्ट बना लें. (पेस्ट बनाने में अगर पानी की जरूरत पड़े तो हल्का पानी मिला लें).
  2. 2
    इसके बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
  3. 3
    जब तेल गरम हो जाए इसमें मटर डालकर 4 से 5 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
  4. 4
    तय समय के बाद आंच बंद कर दें और मटर को कटोरी में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें.
  5. 5
    ठंडा होने के बाद इसे दरदरा पीस लें.
  6. 6
    अब मीडियम आंच पर एक कूकर में बचे हुए तेल को गरम करें.
  7. 7
    इसके बाद कूकर में दालचीनी और आलू डालकर 2 से 3 मिनट तक भून लें.
  8. 8
    इसे भूनने के बाद इसमें धनियापत्ती -मिर्च का पेस्ट, हल्दी और नमक डाल दें.
  9. 9
    अब इसे एक-दो बार चलाते हुए मिला लें.
  10. 10
    फिर कूकर में मटर पेस्ट और पानी डालकर दोबारा अच्छे से मिला लें.
  11. 11
    इसके बाद कूकर का ढक्कन लगाएं और एक सीटी लगाकर उबाल लें.
  12. 12
    जब एक सीटी लग जाए, इसे 4 से 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.
  13. 13
    अब धीमी आंच पर उसी कड़ाही में घी गरम करें.
  14. 14
    घी गरम होने के बाद इसमें लाल मिर्च डालकर चटकने तक भून लें.
  15. 15
    इसके बाद इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक पका लें.
  16. 16
    प्याज भूनने के बाद कूकर का ढक्कन हटा लें और इसमें गरम मसाला और भुने हुए प्याज डालकर अच्छे से मिला लें.
  17. 17
    तैयार है मटर की दाल, इसे एक बाउल में निकालकर रोटी या चावल के साथ गर्मागरम सर्व करें.
#matar ki dal recipe in hindi #peas dal in hindi #hare matar ki dal in hindi #how to make matar ki daal in hindi #matar dal pakwangali in hindi #peas dal recipe in hindi #dal recipe in hindi #simple dal recipe in hindi #masoor dal recipes in hindi #yellow
View Full Version