Full Version →

लंच में बनाएं आलू-गोभी का भर्ता

दाल-सब्‍जी वेज

आपने आलू-गोभी की सब्जी तो कई बार खाई होगी, लेकिन अब बनाकर खाएं इसका भर्ता. यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाता है और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले फूलगोभी और आलू को अच्छी तरह से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  3. 3
    इसमें हींग, राई और जीरा डालकर चड़काएं.
  4. 4
    अब फूलगोभी और आलू डालकर 2 मिनट तक फ्राई करें.
  5. 5
    ऊपर से हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स करें.
  6. 6
    2 मिनट पकाने के बाद डेढ़ कप पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंद कर 4 सीटी आने तक पकाएं.
  7. 7
    कूकर का प्रेशर खत्म होने पर सब्जी को कड़छी को मैश कर लें.
  8. 8
    अगर पानी रह जाए तो सब्जी को मीडियम आंच पर पानी सूखने तक पकाएं.
  9. 9
    पानी के पूरी तरह से सूखने के बाद गैस बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार है आलू-गोभी का भर्ता. रोटी या पराठे के साथ गरमागरम सर्व करें.
#aloo gobhi ka bharta #easy aloo gobhi ka bharta #tasty aloo gobhi ka bharta #home made aloo gobhi ka bharta #aloo gobhi ka bharta bnae vidhi #aloo gobhi ka bharta in hindi #how to make aloo gobhi ka bharta in hindi #how to make aloo gobhi ka bharta
View Full Version