Full Version →

ये है आंवले की लौंजी बनाने का सही तरीका

दाल-सब्‍जी वेज

आंवला विटामिन C से भरपूर होता है. रोजाना इसका सेवन इंसान को हमेशा स्वस्थ रखता है. आप इससे कई सारी चीजें बना सकते हैं जैसे अचार, मुरब्बा, चटनी, लौंजी आदि.

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
28 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मीडियम आंच में एक पैन में पानी में आंवला डालकर उबाल लें.
  2. 2
    आंवले के सॉफ्ट होते ही आंच बंद कर दें और ठंडा होने के एक कटोरी में निकालकर रख दें.
  3. 3
    आंवलों के ठंडे होने पर इनके गुठली निकाल दें.
  4. 4
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  5. 5
    तेल के गरम होते ही हींग और सौंफ भूनें.
  6. 6
    सौंफ के भुनते ही हरी मिर्च और आंवले डालें.
  7. 7
    लाल मिर्च पाउडर , हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
  8. 8
    चीनी और थोड़ा सा पानी डालकर एक से दो मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार है आंवले की लौंजी.
#gooseberry #amla #indian kitchen #indian recipe #how to make amla ki launji recipe in hindi #sweet and sour launji #benefits of eating amla #amle ka juice #amle ka murabba #amle ka achaar #amla jam
View Full Version