अगर खाने में एक्सपेरिमेंट्स पसंद हैं तो अमरूद की खट्टी-मीठी सब्जी एक बार आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. यहां जानें इसकी रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
16 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
250 ग्राम पके हुए अमरूद
2 बड़े चम्मच तेल या घी, चुटकीभर हींग, आधा छोटा चम्मच राई, आधा छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
1 बड़ा चम्मच गुड़, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, गार्निशिंग के लिए धनियापत्ती
🍳 विधि
1
अमरूद के बीज हटाकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
2
फिर एक कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए मध्यम आंच में रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इमसें हींग, राई डालकर तड़का लें.
3
अब इसमें कटे हुए अमरूद और सभी मसाले डालकर 2 मिनट तक भूनें.
4
फिर एक कप पानी डालकर अमरूद नर्म होने तक पकाएं.
5
अब इसमें गुड़ और गरम मसाला मिलाकर 2 मिनट तक और पकाएं.
6
आंच बंद करके सब्जी को बोल में निकालें और धनियापत्ती से गार्निश करें.
7
अमरूद की खट्टी-मीठी सब्जी को रोटी, पराठे या फिर चावल के साथ खाएं या सर्व करें.
8
वैसे इसका स्वाद मेथी के पराठों के साथ गजब का लगता है.
#amrud ki sabji#amrood ki sabji#amrud curry#guava curry#amrood chat#bihi ki chat chaat#guava chat chaat#amrood ki chutney#amrood ka salad#guava jam#indian kitchen#indian recipes#indian chat masala#chat recipes#how to make amrood guava chat re