रोजाना एक सी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो ट्राई कीजिए अंगूर-ककड़ी की खट्टी-मीठी सब्जी. इसे खासतौर पर देश के मालवा क्षेत्र में बनाया जाता है...
Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
120 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
250 ग्राम ताजे अंगूर
150 ग्राम ताजी लंबी ककड़ी
50 ग्राम मावा
50 ग्राम मूंगफली के दाने बारीक पिसे हुए
50 ग्राम साबुत काजू
1 चम्मच लाल मिर्च पिसी हुई, आधा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच सौंफ
1 कप पानी, चुटकीभर हींग, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, पकाने के लिए तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले अंगूर और ककड़ी को साफ करके धो लें.
2
ककड़ी को लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें.
3
मावे को हाथ से मसलकर बारीक कर लें.
4
एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरे व सौंफ-हींग का छौंक लगाकर ककड़ी के टुकड़े डाल दें.
5
गैस पर धीमी आंच करके कड़ाही को ढक दें.
6
3 मिनट पकने के बाद उसमें अंगूर डालें दें.
7
अब मसाला डालकर चलाएं.
8
फिर मावा , पिसी मूंगफली और काजू डालने के बाद पानी डालकर ढक दें.
9
ककड़ी और अंगूर दोनों अच्छी तरह पकने के बाद आंच बंद कर दें.
10
तैयार है आपकी अंगूर-ककड़ी की मालवी सब्जी.
11
इसे रोटी और चावल के साथ खाएं.
#kakadi-angoor ki sabji#grapes#indian recipes#malwa origin#easy made#how to make angoor-kakadi ki sabji recipe in hindi#grapes vegetable#malwi sabji#cashew nut vegetable.