पनीर एक ऐसी चीज है जिससे आप कई तरह की डिशेस बना सकते हैं, तो आइए आज मैं आपको बता रही हूं बादाम पनीर की रेसिपी.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
पनीर 250 ग्राम, एक छोटी कटोरी बादाम (दरदरा पिसा हुआ), एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा टुकड़ा अदरक, लहसुन की 6-7 कलियां, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, दो तेज पत्ता, एक छोटी चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, एक बड़ा चम्मच टोमैटो प्यूरी, एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधी छोटी चम्मच चीनी, पानी जरूरत के अनुसार, तेल आवश्यकतानुसार
🍳 विधि
1
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
2
दूसरी ओर अदरक , प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को पीसकर पेस्ट बना लें.
3
तेल के गरम होते ही तेज पत्ता डालकर भूनें.
4
तेज पत्ते के भुनते ही प्याज का तैयार पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
5
अब हल्दी, नमक, गरम मसाला और टोमैटो प्यूरी डालकर भूनें.
6
टोमैटो के भुनते ही अमचूर, काली मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और चीनी डालकर चलाएं और फिर पानी मिलाकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
7
तय समय के बाद पनीर , बादाम और थोड़ा सा पानी मिलाकर दोबारा 2 से 3 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
8
तैयार है बादाम पनीर. रोटी या पराठे के गर्मागर्म सर्व करें.
#paneer#panir#almonds#indian kitchen#indian recipe#handi paneer#how to make badam paneer recipe in hindi#chilli paneer#matar paneer#paneer frankie#paneer tawa pulao#paneer bhurji#instant paneer idli#litchi paneer#paneer tikka