बैंगन भाजा
बंगाली खाने का हिस्सा है मसालेदार कुरकुरा बैंगन भजा. इस डिश को रोटी और चावल के साथ लंच या डिनर में सर्व किया जा सकता है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 4 बैंगन, गोल आकार में कटे हुए
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच पिसी चीनी
- 1 चम्मच मैदा, नमक स्वादानुसार
- 1/2 कप तेल
- 1 चम्मच, कटा हरा धनिया
🍳 विधि
-
1
बैंगन को गोल-गोल स्लाइस में कट लें.
-
2
कटे हुए टुकड़ों पर हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, पिसी चीनी और मैदा डालकर 5 मिनट के लिए अलग रख दें.
-
3
अब नॉनस्टिक तवे को गैस में गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल डालकर चिकना कर लें.
-
4
अब मसाला लगे बैंगन के टुकड़ों को मीडियम आंच पर कुरकुरा सेंक लें.
-
5
गरमागर्म बैंगन भाजा को कटी हरी धनिया से सजाकर लंच या डिनर में दाल, रोटी और राइस के साथ सर्व करें.
#baigan bhaja recipe
#baigan bhaja recipe in hindi
#stuffed brinjal
#stuffed brinjal recipe in hindi
#home made stuffed brinjal
#Baigan aalu ki sabji