Full Version →

ऐसे बनाएं बैंगन भुना मसाला, आएगा सबको पसंद

दाल-सब्‍जी वेज

यह बैंगन को पकाने के सबसे आसान और बेहतरीन तरीकों में से एक है. अगर आपका बच्चा बैंगन नहीं खाता है तो ऐसे बनाएं. बच्चों को जरूर पसंद आएगा और चाव से खाएंगे भी.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक गहरे बर्तन में बैंगन, अदरक-लहसुन का पेस्ट , लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, एक चम्मच तेल और नमक डालकर मैरिनेड कर 10 मिनट के लिए रख दें.
  2. 2
    मिनट बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही मैरिनेड किए हुए बैंगन को सुनहरा होने तक तल लें और एक प्लेट में निकालकर आंच बंद कर दें.
  4. 4
    अब दोबारा मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.
  5. 5
    जब तेल गरम हो जाए तब सभी खड़े मसाले तेल में डालें.
  6. 6
    मसालों के चटकते ही इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक भूनें.
  7. 7
    हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर , पंजाबी गरम मसाला, अमचूर और नमक मिलाएं.
  8. 8
    मसाले जब तेल छोड़ने लगे तब दही, तले हुए बैंगन और फ्रेश क्रीम डालकर धीरे-धीरे चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    तैयार है बैंगन भुना मसाला. हरे धनिये से गार्निश कर गर्मागर्म सर्व करें.
  10. 10
    नोट:
  11. 11
    बैंगन में हल्का सा चीरा लगाकर देख लें कि यह अंदर से साफ है या नहीं.
#how to make baigan bhuna masala recipe in hindi #brinjal recipes #brinjal curry #baigan bharta #brinjal fry #bagara baigan #south indian brinjal recipes #baingan masala dhaba style #how to fry brinjal in less oil in hindi #baigan aloo ki sabji #indian kit
View Full Version