Full Version →

अब बैंगन में लाइए चटपटा स्वाद, बनाइए बैंगन मसाला

दाल-सब्‍जी वेज

मसाला बैंगन बनाने के लिए बैंगन में चीरा लगाया जाता है और फिर सभी मसालों को मिलाकर बैंगन के अंदर भरा जाता है. बैंगन को तेल में तलकर फिर से ग्रेवी के साथ पकाया जाता है. हालांकि इसे बनाने की प्रोसेस भरवां बैंगन जैसी है, लेकिन इसे ग्रेवी में पकाया जाता है.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
16 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले बैंगन को धोकर एक सूती कपड़े या किचन पेपर से पोछ लें.
  2. 2
    इसके बाद चाकू से बैंगन के बीचों-बीच में चीरा लगाएं. (ध्यान रखें बैंगन का ऊपरी हिस्सा यानी डंठल जुड़ा होना चाहिए.
  3. 3
    अब बैंगन के अंदर भरने के लिए एक बाउल में मिक्स मसाला तैयार करें.
  4. 4
    मिक्स मसाला के लिए नमक, चाट मसाल, गरम मसाला, अमचूर, धनिया, हल्दी, जीरा, सौंफ और लाल मिर्च पाउडर डालकर चम्मच से अच्छे से मिला लें.
  5. 5
    अब मिक्स मसालों को दो बराबर हिस्सों बांट लें.
  6. 6
    एक हिस्से के मसाले को चम्मच या हाथ में लेकर बैंगन में भरें. (ध्यान रखें मसाला ज्यादा न भरें, एक बैंगन में आधा चम्मच पर्याप्त है.)
  7. 7
    इसके बाद मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.
  8. 8
    तेल गरम होने के बाद कड़ाही में बैंगन डालें.
  9. 9
    बैंगन को अच्छी तरह से तल लें और तलने के बाद एक प्लेट में निकाल लें.
  10. 10
    इसके बाद कड़ाही में बचे हुए तेल में हींग, पंचफोरन मसाला और सूखी लाल मिर्च डालकर चटकने तक भून लें.
  11. 11
    चटकने के बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
  12. 12
    फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
  13. 13
    प्याज के सुनहरा होने के बाद टमाटर और हरी मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें.
  14. 14
    जब प्याज-टमाटर अच्छे से गल जाए तो बचे हुए मिक्स मसाले को कड़ाही में डालकर अच्छे से मिला लें.
  15. 15
    मसालों को चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक भूनें.
  16. 16
    मसालों को भूनने के बाद इसमें पानी डाल लें और 3 से 4 उबाल आने तक पकाएं.
  17. 17
    इसके बाद बैंगन डालकर 5 से 7 मिनट ढककर पकाएं.
  18. 18
    तय समय के बाद आंच बंद करें और धनियापत्ती डालकर अच्छे से मिला लें.
  19. 19
    तैयार है बैंगन मसाला. इसे एक कटोरी में निकालकर रोटी के साथ गर्मागरम सर्व करें और खुद भी खाएं.
#how to make baingan masala recipe in hindi #baingan masala in hindi #baingan masala recipe in marathi #baingan masala in hindi #baingan masala fry #brinjal masala for chapathi #stuffed baingan masala #brinjal masala curry for rice #stuffed baingan recipes
View Full Version