Full Version →

बेसन की भरवां मिर्च

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

बेसन से बनी कई सारी चीजें आपने खाई होंगी लेकिन क्या आपने बेसन से बनी हरी मिर्च की भरवां सब्जी खाई है तो आज ही बनाएं इसकी आसान सी टेस्टी रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
170 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले हरी मिर्च को धो कर उनकी डंठल निकाल लें और फिर उनमें लंबा चीरा लगा के अलग रख दें.
  2. 2
    अब एक पैन में 1 चम्‍मच तेल डाल कर गरम करें और फिर उसमें हींग और जीरा डालकर भून लें.
  3. 3
    जब जीरा चटकने लगे तो उसमें हल्‍दी पाउडर और बेसन डाल कर हल्‍की आंच पर सुनहरा होने तक पकाएं.
  4. 4
    अब उसमें धनिया पाउडर डाल कर 2 मिनट तक पकाएं और आंच को बंद कर दें.
  5. 5
    मसाले में अब अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  6. 6
    अब इस मसाले को मिर्चों में सावधानी से भरें.
  7. 7
    अब पैन में तेल डाल कर गरम करें और फिर उसमें भरी हुई हरी मिर्च रख कर पैन को ढक दें और इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाइएं.
  8. 8
    मिनट बाद पैन को खोल कर मिर्चों को पलट दें.
  9. 9
    जब वह अच्‍छे से फ्राई हो जाएं तब इन्‍हें निकाल कर प्लेट में रख दें.
  10. 10
    बेसन की भरवां हरी मिर्च तैयार है. इसे दाल, रोटी और चावल के साथ गरमागर्म सर्व करें.
#besan ki bharwan mirch #besan ki bharwan mirch recipe in Hindi #how to make besan ki bharwan mirch recipe at home #Homemade besan ki bharwan mirch recipe
View Full Version