बेसनवाली भिंडी और अरबी के बाद अब बनाएं बेसन वाली गोभी. पकवानगली में जानें इसे बनाने का तरीका.
Servings
2 - 4
★ 3.5
Rating
15 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक फूलगोभी (बारीक टुकड़ों में कटी हुई), दो से तीन बड़ा चम्मच बेसन, दो प्याज बारीक कटा हुआ, एक बड़ा चम्मच बारीक कटा अदरक, एक बड़ा चम्मच बारीक कटा लहसुन, दो से तीन हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो से तीन बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटी चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच अमचूर, चुटकीभर हींग, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
बेसन वाली गोभी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
2
तेल के गरम होते ही पैन में जीरा डालकर भूनें. (यूं साफ करें फूलगोभी के कीड़े)
3
जीरे के चटकते ही प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च भूनें.
4
प्याज के हल्का फ्राई होते ही बेसन डालकर भूनें. (आलू-गोभी की भुजिया)
5
बेसन के भुनने के बाद हींग, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं. (मसाला आलू-फूलगोभी)
6
अब गोभी डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें. (बेसनवाली करारी भिंडी)
7
अमचूर डालकर 5 मिनट तक ढककर पकाएं. (भरवां हरी मिर्च)
8
तय समय के बाद गरम मसाला मिलाएं और दो से तीन मिनट बाद आंच बंद कर दें. (बेसन वाली अरबी)
9
बेसन वाली गोभी तैयार है. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
#cauliflower#indian kitchen#indian recipe#how to make besan wali gobi recipe in hindi#lasuni gobi#kasuri gobi#besanwali bhindi#aalu gobi ki bhujia#gobi kaju matar#masala aalu phool gobi