Full Version →

घर में बनाएं आलू की भंडारे वाली सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

भंडारे में आलू की जो सब्जी प्रसाद के रूप में दी जाती है उसका स्वाद कुछ अलग ही होता है. अगर आपको वैसा ही जायका घर में बनी सब्जी से मिल जाए तो कैसा रहेगा. तो देर मत कीजिए, आज ही बनाइए भंडारे वाली आलू की सब्जी...

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
425 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    टमाटर, हरी मिर्च और अदरक धोकर बड़े टुकड़ों में काटें और पीस लें.
  2. 2
    आलू को छील लें और बड़े टुकड़ों में काट लें या फिर हाथ से दबाकर टुकड़ों में तोड़ लें.
  3. 3
    अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, हींग, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर चलाते हुए भून लें. (आलू का टेस्ट बढ़ाने के टिप्स )
  4. 4
    इसमें अब टमाटर , हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालें. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक भूनें.
  5. 5
    मसाला भूनने के बाद आलू डालकर 2 मिनट चलाते हुए भूनें. अब इसमें डेढ़ कप पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  6. 6
    अब इसमें अमचूर पाउडर डालें और उबाल आने के बाद गरम मसाला और हरा धनियां डालें. सब्जी को ढककर 5-6 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. (मारवाड़ी आलू की रसीली सब्जी)
  7. 7
    सब्जी गाढ़ी होने के बाद इसमें बहुत अच्छी महक आने लगती है. सब्जी को प्लेट में निकालें और हरा धनिया से गार्निश करें.
  8. 8
    भंडारे वाली सब्जी को पूरी या फिर गर्मागर्म रोटी के साथ खाएं.  (व्रत वाली आलू सब्जी)
#bhandare wali aloo sabji #aloo ki sabji #mathura ke dubki wale aloo #aloo jhol #aloo tamatar sabji #aloo paneer #aloo shimla mirch sabji #indian kitchen #indian recipes #how to make bhandare wali aloo sabji recipe in hindi #aloo puri sabji #how to make ta
View Full Version