Full Version →

ऐसे बनाइए लजीज हिमाचली चनामद्र

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

हिमाचल प्रदेश में चना मद्र की सब्जी बहुत पसंद की जाती है. अगर आपको छोले पसंद हैं, तो आपको भी यह काफी पसंद आएगी. चना मद्र काबुली चने और दही की ग्रेवी से बनाई जाती है. 

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
48 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले रातभर एक कटोरी में पानी भरकर काबुली चने को भिगोकर रख लें.
  2. 2
    फिर सुबह इसे मीडियम आंच में एक प्रेशर कुकर में 4 सीटी में पका लें.
  3. 3
    जब यह पक जाए तो इसे छानकर किसी कटोरी में रख लें.
  4. 4
    अब एक गहरे पैन में मीडियम आंच में घी गरम करें. इसमें घी, तेज पत्ता, जीरा, लौंग, दालचीनी, सौंफ, हींग और बड़ी इलायची को एक एक करके डालें.
  5. 5
    कुछ मिनट तक भूनने के बाद इसमें हल्दी और धनिया पाउडर डालकर कड़छी से चलाएं.
  6. 6
    अब एक कटोरे में दही और चीनी फेंट लें.
  7. 7
    दही को पैन में डाल दें और धीमी आंच पर मिश्रण को चलाते रहें.
  8. 8
    अब उबले चने, नमक और सूखे मेवे पैन में डालें.
  9. 9
    धीमी आंच पर ढककर 10 मिनट तक इसे पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार है हिमाचली चनामद्र. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
#himachali recipe #pahari madra #chanamadra #himachal special #indian recipe how to make chana madra recipe in hindi #himachal pradesh election results #himachal pradesh election result #himachal pradesh election results 2017 #himachal pradesh election resu
View Full Version