Full Version →

लंच में बनाइए दही आलू की सब्जी, स्वाद में लगती है जबरदस्त

दाल-सब्‍जी वेज

अगर दही और आलू को एकसाथ मिक्स कर दिया जाए यानी दही आलू की सब्जी बनाई जाए तो यह चावल और रोटी दोनों के साथ ही बहुत बढ़िया लगती है. उत्तरी भारत में इसे बहुत चाव से खाया जाता है.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    घी के गरम होते ही तेजपत्ता और जीरा डालकर भूने.
  3. 3
    जीरे के भुनते ही अदरक और हरी मिर्च डालें.
  4. 4
    दूसरी ओर एक छोटी कटोरी में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पानी डालकर पेस्ट बना लें और पैन में डालें.
  5. 5
    कड़छी से चलाते हुए मसाले के पेस्ट को अच्छे से भूनें.
  6. 6
    जैसे ही पेस्ट भुन जाए और तेल छोड़ने लगे, पानी डालें और अच्छे से चला लें.
  7. 7
    अब दही डालकर मिक्स करें और फिर आलू और नमक डालकर 5 मिनट तक ढककर पकाएं.
  8. 8
    तय समय के बाद गरम मसाला, कसूरी मेथी और धनिया पत्ती डालकर एक बार चला लें और आंच बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार है दही आलू. गर्मागर्म चावल या रोटी के साथ सर्व करें.
  10. 10
    नोट:
  11. 11
    आप चाहें तो छोटे-छोटे साबुत आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
#dahi #curd #indian kitchen #indian recipe #how to make dahi aloo ki sabji recipe in hindi #curd rice #chhach #lassi #mattha #how to make curd at home tips in hindi #3 ways to make thick curd at home
View Full Version