सादा दही तो आप खाते ही हैं पर अब बनाइए दही अरबी की लजीज सब्जी.
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
85 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
अरबी 250 ग्राम (उबली हुई), तीन कप दही, एक चम्मच अजवाइन, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच अमचूर, तीन चम्मच घी, सेंधा नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले उबली हुई अरबी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख लें.
2
अब एक कड़ाही में मीडियम आंच में घी डालकर गरम करने के लिए रखें.
3
घी के गरम होते ही इसमें अजवाइन डालकर भूनें.
4
अजवाइन के भुनते ही सारे मसाले डालकर फ्राई कर लें.
5
अब मसाले में अरबी के टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
6
अरबी में दो कप पानी डालकर चलाएं और फिर इसमें दही डालकर कुछ देर तक चलाते रहें.
7
धीमी आंच पर 15 मिनट तक पकाएं और फिर उसमें नमक मिला दें और आंच बंद कर दें.
8
तैयार है दही अरबी. पूरी और पराठे के साथ सर्व करें.
#dahi arbi recipe#dahi arbi recipe in hindi#how to make dahi arbi recipe at home#Dahi Wali Arbi Vegetarian Recipe#Dahi Wale Aloo recipe#Dahi Wale Aloo recipe in Hindi