Full Version →

दही पापड़ की सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

राजस्थान के खाने का अपना एक अलग स्वाद है. दही पापड़ की सब्जी राजस्थान की थाली का एक मजेदार स्वाद है. इस रेसिपी को घर पर जरूर ट्राई करें... 

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
182 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बॉउल में दही निकालें और उसमें बेसन, नमक, हल्दी व लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
  2. 2
    अब उसमें दो कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और इस घोल को छान कर अलग रख लें.
  3. 3
    नॉन स्टिक कड़ाही में तेल गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा, हींग व सूखी लाल मिर्च के टुकड़े डालकर भून लें.
  4. 4
    इसके बाद उसमें धनिया पाउडर डालकर एक मिनट तक भूनें और फिर उसमें अदरक डालकर एक मिनट तक और भून लें.
  5. 5
    तैयार दही का घोल और नमक डालकर इसमें मिलाएं और इसे चलाते रहें.
  6. 6
    इसे गाढ़ा होने तक दो मिनट के लिए पकाएं. बस ध्यान रखें कि पानी तले में चिपकने न पाए.
  7. 7
    इसके बाद नॉनस्टिक तवे पर पापड़ सेंक लें और पापड़ के दो इंच के टुकड़े बना लें.
  8. 8
    अब तैयार दही के मिक्सचर में पापड़ और बूंदी मिलाकर दो मिनट तक उबाल लें.
  9. 9
    गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
  10. 10
    दही पापड़ की सब्जी तैयार है. हरे धनिए से सजाकर गरमागरम सर्व करें. 
#dahi papad ki sabji recipe #dahi papad ki sabji recipe in hindi #bajre ka dhokla #daal bati churma recipe #daal bati churma recipe in hindi
View Full Version