Full Version →

ऐसे बनाइए दही वाले बैंगन की लाजवाब सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

आपने अब तक तो बैंगन से कई तरह की सब्जियां बना ली होंगी, पर क्या कभी ट्राई किया है दही के साथ इसे बनाने की. दही वाले बैंगन स्वाद में बेहद उम्दा लगते हैं.

Servings
2 - 4
★ 3.4
Rating
11 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले बैंगन को अच्छे धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    एक कटोरी में अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और हल्दी मिलाएं और फिर इसे बैंगन के टुकड़ों पर लगा दें.
  3. 3
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  4. 4
    तेल के गरम होते ही बैंगन को हल्का भून लें.
  5. 5
    दूसरी ओर मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में सौंफ और प्याज डालकर भूनें.
  6. 6
    प्याज के भुनते ही धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, बाकी का बचा लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाएं.
  7. 7
    मसाला जन तेल छोड़ने लगे तो समझ जाएं कि यह अच्छे से भुन चुका है और आंच बंद कर दें.
  8. 8
    अब दही को एक कटोरी में अच्छे से फेंटकर डालें और तुरंत कडछी से चला लें.
  9. 9
    पानी, कॉर्न फ्लोर, नमक, कसूरी मेथी और जरा सी चीनी मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं.
  10. 10
    बैंगन डालें और फिर 2 से 3 मिनट तक पकाए और आंच बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार है दही वाले बैंगन. गर्मागर्म चावल या रोटी के साथ सर्व करें.
#basanti baigan #baigan bharta #aloo baigan ki sabji #indian kitchen #indian recipe #achari baigan #how to make dahi wale baigan recipe in hindi #bagara baigan #tips to rost baigan #baigan launje #baigan tawa fry #tips to make baigan bharta in hindi #kashm
View Full Version