Full Version →

ऐसे बनाएं बिना प्‍याज-लहसुन की दाल

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

ज्‍यादा प्‍याज-लहसुन नहीं खाते हैं लेकिन दाल चटपटी और मसालेदार पसंद करते हैं तो आसानी से ऐसे बनाएं बिना प्‍याज-लहसुन की दाल. यहां जानें, इसकी मजेदार रेसिपी...

Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
62 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    काबुली चनों को एक बॉउल में डालकर रात भर भिगोकर रख दें. सुबह इन्‍हें पानी से निकालकर अलग रख दें.
  2. 2
    सारी दालों को मिला कर धोकर पानी में 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  3. 3
    दाल के मसालों की सारी सामग्री को पर्याप्त पानी मिला कर मिक्‍सी में डालकर बारीक पेस्ट बना लें.
  4. 4
    भीगे हुए काबुली चने और दालों को कूकर में डालें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और दो कप पानी डालकर 2 सीटी आने तक पकाएं.
  5. 5
    अब गैस धीमी कर के 2-3 मिनट और पकाएं और गैस बंद करके दाल को कूकर में ही रहने दें.
  6. 6
    एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें और पिसे हुए पेस्ट को डालकर अच्‍छी तरह भून लें.
  7. 7
    जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें टमाटर और थोड़ा नमक डालकर पका लें. अब इसमें कटी हुई पालक डालकर कुछ देर तक और पकाएं.
  8. 8
    अब उबली हुई दाल डालकर 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
  9. 9
    गरमागरम बिना प्‍याज-लहसुन की दाल तैयार है. इसमें नींबू का रस डालकर रोटी या फिर जीरा राइस के साथ सर्व करें.
#dal without onion-garlic recipe #dal without onion-garlic recipe in Hindi #How to make dal without onion-garlic recipe at home #Mix Dal dal without onion-garlic #Mix Dal dal without onion-garlic recipe in Hindi
View Full Version