अंडा करी बनाना बहुत आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले अंडे को उबालकर तेल में फ्राई किया जाता है और फिर मसालों को भूनकर ग्रेवी बनाकर इसमें अंडा डालकर कुछ देर तक पकाया जाता है.
Servings
1 - 2
★ 3.7
Rating
189 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
चार अंडे, तीन प्याज (बारीक कटे हुए), तीन छोटे चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, दो टमाटर (बारीक कटे हुए), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), दो बड़ा चम्मच धनियापत्ती (बारीक कटी हुई), आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक कप पानी, तीन बड़े चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर एक छोटे बर्तन में अंडे उबाल लें.
2
अंडे उबलने के बाद आंच बंद करें और अंडे को एक बाउल में ठंडा पानी डाल लें और इसमें अंडों को कुछ देर तक रख दें.
3
जब अंडा ठंडा हो जाए तो छिलके उतारकर चाकू से चीरा लगा लें या फिर टूथ पिक/माचिस की तीली से जगह-जगह छेद कर दें. (जिससे अंडे के अंदरूनी हिस्से में मसाला जा सके.)
4
इसके बाद मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रख दें.
5
तेल गरम होने के बाद इसमें उबला हुआ अंडा डालें और चारो तरफ से हल्का सुनहरा होने तक तल लें.
6
अंडा तलने के बाद एक प्लेट में निकाल लें और इसी तेल में जीरा डालकर चटकने तक भून लें.
7
इसके बाद इसमें प्याज और अदकर-लहसुन पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
8
प्याज भूनने के बाद हरी मिर्च और टमाटर डालकर अच्छे से मिला लें और 3 से 4 मिनट तक भून लें और फिर ढककर 5-6 मिनट तक रखें.
9
तय समय के बाद जब प्याज और टमाटर अच्छे से गल जाए तो इसमें काली मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
10
इसके बाद इसमें नमक डालकर अच्छे से मिला लें और 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
11
जब मसाले अच्छे से भुन जाए तो पानी डालकर 1 से 2 उबाल आने तक पकाएं.
12
उबाल आने के बाद इसमें अंडा डालें और 5 से 7 मिनट तक ढककर पकाएं.
13
तय समय के बाद आंच बंद कर दें और धनियापत्ती डालकर अच्छे से मिला लें.
14
तैयार है अंडा करी इसे एक बाउल में निकालकर रोटी या चावल के साथ गर्मागरम खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
#how to make egg curry recipe in hindi#egg curry recipe in hindi#south indian egg curry
egg curry gravy#how to make egg curry at home in hindi#egg curry for rice in hindi egg curry for chapathi in hindi#egg curry recipe punjabi style#egg omlet