Full Version →

ऐसे बनाइए लहसुन के तड़के वाली गुजराती कढ़ी

दाल-सब्‍जी वेज

सिंपल पकौड़े वाली कढ़ी तो आपने अब तक बहुत बार बनाई होगी, पर क्या कभी ट्राई की है ये लहसुन के तड़के वाली कढ़ी. खाने में यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.

Servings
2 - 4
★ 3.2
Rating
14 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक कटोरी में छाछ और बेसन मिलाकर अच्छे से घोल बना लें. ध्यान रखें कि एक भी गांठ न रहे.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही राई डालें.
  4. 4
    राई के चटकते ही हींग, करी पत्ता, लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
  5. 5
    लहसुन के भुनते ही हल्दी, छाछ, नमक मिलाएं और कड़छी से लगातार चलाते रहें. लगभग 20 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
  6. 6
    धनिया पत्ती से गार्निश कर रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
#kadhi #garlic paste #indian kitchen #indian recipe #how to make gujrati lahsun ki kadhi recipe in hindi #chhach #gram flour #pakode wali kadhi #how to make soft pakode for kadhi #gujrati traditional dish
View Full Version