Full Version →

ऐसे बनाइए लजीज काजू पनीर, स्वाद में लगेगा मजेदार

दाल-सब्‍जी वेज

अगर आपके घर में पार्टी है और पनीर से कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं तो काजू पनीर बेस्ट ऑप्शन रहेगा. यकीन मानिए मेहमानों को जरूर पसंद आएगा.

Servings
2 - 4
★ 3.1
Rating
7 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    काजू पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें.
  3. 3
    तेल के गर्म होते ही प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  4. 4
    जब प्याज भुन जाए तब आंच बंद कर प्याज को एक प्लेट में निकालकर ठंड़ा होने दें.
  5. 5
    प्याज को ठंडाकर इसे ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें.
  6. 6
    अब कड़ाही में जीरा, प्याज का पेस्ट, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
  7. 7
    इनके अच्छे से भुनते ही टोमैटो प्यूरी डालकर भूनें.
  8. 8
    जब टोमैटो प्यूरी पूरी तरह से पक जाए तो हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
  9. 9
    मसालो के अच्छी तरह से भुनते ही क्रीम, काजू का पेस्ट और नमक डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाएं.
  10. 10
    तय समय बाद जरा सा पानी डालकर ग्रेवी को उबालें.
  11. 11
    ग्रवी में उबाल आते ही पनीर डालकर 2 से 3 मिनट पकाएं और आंच बंद कर दें. आंच बंद करने से बिल्कुल पहले गरम मसाला मिलाएं.
  12. 12
    तैयार है काजू पनीर. हरे धनिये और फ्राइड काजू से गार्निश कर सर्व करें.
#how to make kaju paneer recipe aise banaye kaju paneer ki sabji in hindi #indian kitchen #indian recipe #paneer panir #kaju paste #shahi paneer #paneer lababdar #paneer kofta #malai kofta #paneer pakoda #paneer roll #paneer paratha
View Full Version