Full Version →

चना घुगनी

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

काले चने से बनने वाली यह रेसिपी यूपी और बिहार में खासी पसंद की जाती है. जानें इस पौष्टिक डिश की जायकेदार रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
233 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    काले चने कुछ घंटों के लिए भिगोकर रख दें.
  2. 2
    फिर प्रेशर कूकर में 4-5 सीटी देकर उबाल लें.
  3. 3
    भारी तले वाले एक पैन में सरसों का तेल धुआं उठने तक गर्म करें.
  4. 4
    इसमें सारे सूखे मसाले जैसे मोटी इलायची, हरी इलायची, दालचीनी, तेज पत्ता , जीरा और सरसों के दाने डालें.
  5. 5
    इन मसालों को हल्का भून लें.
  6. 6
    अब इनमें प्याज डालकर हल्के सुनहरे होने तक भून लें.
  7. 7
    अब अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं.
  8. 8
    अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, पिसा धनिया और नमक डालकर मिलाएं.
  9. 9
    सारी सामग्री में थोड़ा पानी (करीब दो बड़े चम्मच) मिलाएं और अच्छा मसाला तैयार होने के लिए कम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं.
  10. 10
    अब इसमें उबले हुए काले चने और एक कप पानी मिलाएं. 15-20 मिनट तक कम आंच पर चने और मसाले अच्छी तरह मिक्स होने के लिए रख दें.
  11. 11
    गैस बंद करने के बाद नींबू का रस मिलाएं. फिर घी और कटा हरा धनिया बुरकें.
  12. 12
    पूरी, कचौरी, पराठा, रोटी, चावल आदि के साथ सर्व करें.
#kala chana #UP recipes #Bihar Dish #Ghugni #Indian recipes #Masala Kala Chana #whole bengal gram #healthy recipes #spicy recipes
View Full Version