कश्मीर के खाने की खूशबू और स्वाद दोनों ही बहुत लाजवाब होता है. आज ही लंच या डिनर में ट्राई करें कश्मीरी चमन की रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
156 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
250 ग्राम पनीर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच अदरक का पेस्ट
1/2 चम्मच जीरा
1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच कटा हरा धनिया
2 चम्मच तेल/घी, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले पनीर को टुकड़ों में काट लें और अलग रख दें.
2
अब एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें और इसमें पनीर के टुकड़ों को सुनहरा भूरा होने तक तल लें.
3
एक बॉउल में पनीर के टुकड़े, लाल मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट, हींग, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर 10 मिनट के लिए अलग रख दें.
4
बाकी बचे तेल को पैन में डालकर गरम करें और पनीर के टुकड़ों को इसमें डालें और 3 से चार कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
5
धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए इसे पका लें.
6
कश्मीरी चमन तैयार है. इसे कटे हरे धनिए से सजाकर रोटी या राइस के साथ सर्व करें.
7
ध्यान दें: पैन में तेल को अच्छी तरह गरम कर लें ताकि पनीर के टुकड़े तेल में अच्छी तरह फ्राई हो जाएं.
8
पनीर को ज्यादा देर तक न पकाएं वरना ये कड़ा हो जाएगा.
#kashmiri chaman recipe#kashmiri chaman recipe in Hindi#how to make kashmiri chaman recipe at home#Homemade kashmiri chaman recipe#Lost recipes of India