Full Version →

कश्‍मीरी मसाला राजमा

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

कश्‍मीरी के खाने का जायका ही अलग है और इसी का एक लाजवाब स्‍वाद है कश्‍मीरी मसाला राजमा की रेसिपी. यहां जानें इसे बनाने का तरीका...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
113 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    राजमा को खाने वाला सोडा मिला के पानी में रातभर या फिर 8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  2. 2
    भीगे हुए राजमा को कूकर में डालकर उबाल लें और उबलने के बाद राजमा को छानकर अलग रख दें और इसका पानी फेंके नहीं.
  3. 3
    एक कड़ाही में तेल या घी डालकर गरम करें और फिर उसमें हींग और जीरा डालकर फ्राई कर लें.
  4. 4
    अब उसमें हरी मिर्च डालकर चलाएं और फिर उसमें धनिया पाउडर, सोंठ पाउडर, दही, अदरक का पेस्ट डालकर अच्‍छी तरह चलाएं.
  5. 5
    जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें राजमा और लाल मिर्च पाउडर डालकर पांच मिनट तक अच्‍छी मरह भून लें.
  6. 6
    उबले हुए राजमा का बचा हुआ पानी उसमें मिला दें या फिर 1 कप पानी मिला के धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    मिनट बाद गरम मसाला मिलाकर 1-2 मिनट तक और पकाएं.
  8. 8
    कश्‍मीरी राजमा तैयार है. कटे हरे धनिया से सजाकर राइस या रोटी के साथ सर्व करें.
#Kashmiri Rajma Masala Recipe #Kashmiri Rajma Masala Recipe in Hindi #how to make Kashmiri Rajma Masala Recipe at home #Kashmiri food #Homemade Kashmiri Rajma Masala Recipe
View Full Version