आज हम आप को कटहल का कोफ्ता बनाने का एक नया तरीका बताएंगे जो की टमाटर की ग्रेवी के साथ बनाया जाता है.
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
12 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
कोफ्ता बनाने के लिए, कटहल 500 ग्राम (उबली हुई), दो प्याज (बारीक कटी हुई), चार हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), दो बड़े चम्मच बेसन, एक चम्मच अदरक, लहसुन का पेस्ट
स्वादानुसार नमक, एक कप तेल, ग्रेवी के लिए, चार टमाटर, दो हरी मिर्च, एक छोटा टुकड़ा अदरक, लहसुन की चार-पांच कलियां, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, दो चम्मच तेल, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले कटहल के बीज निकाल लें.
2
अब कटहल को कांट वाले चम्मच से अच्छी मैश कर लें.
3
अब एक बड़े बर्तन में कटहल, प्याज , मिर्च, बेसन, अदरक, लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
4
तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां लेकर कोफ्ते बनाकर प्लेट में रख लें.
5
इसके बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.
6
जब तेल गरम हो जाए तो इसमें कोफ्ते डालकर सुनहरा होने तक तल लें. ध्यान रखें कोफ्ते तलने के लिए आंच धीमी रखें.
7
एक बार में 5-6 कोफ्ते ही तलें.
8
तले हुए कोफ्तों को निकालकर प्लेट पर रखते जाएं.
9
ग्रेवी बनाने के लिए
10
ग्रेवी बनाने के लिए टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को पीसकर पेस्ट बना लें.
11
पेस्ट बनाने के बाद कड़ाही में तेल गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरा डालकर तड़काएं.
12
जीरे के तड़कते ही टमाटर-अदरक का पेस्ट डालें और कड़छी से चलाते हुए मसाले को 5 से 6 मिनट तक अच्छी तरह से भून लें.
13
पेस्ट के आधा भुनते ही हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें और 3 से 4 मिनट तक और भून लें.
14
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डाल लें.
15
जब एक उबाल आ जाए तो अब इसमें तैयार कोफ्ते डालकर 2-3 मिनट तक ढककर पका लें. फिर आंच बंद कर दें.
16
तैयार कोफ्ते को रोटी या नान के साथ सर्व करें.
#kathal ka kofta video#kathal ka kofta step by step recipe in hindi#kathal ka kofta banane ka recipe#kathal ka kofta kaise banta hai#kathal ke kabab#kathal ke pakode recipe in hindi#how to make kathal ki sabzi in hindi#kathal korma recipe i