प्याज का सालन और प्याज की रसीली सब्जी से बिलकुल अलग स्वाद होता है कठियावाड़ी भरवां प्याज का. इसे बनाना भी आसान है और इसका स्वाद लाजवाब लगता है.
Servings
1 - 2
★ 3.3
Rating
9 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
4-5 छोटे प्याज, आधा कप मूंगफली, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच चीनी
8-10 लहसुन की कलियां
2 बड़ा चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक, हरी धनियापत्ती
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में पैन रखकर मूंगफली को हल्का भूरा होने तक भून लें.
2
आंच बंद करके मूंगफलियों को ठंडा हो जाने दें.
3
इसके बाद मूंगफली, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लहसुन की कलियां, चीनी और नमक को मिक्स करके अच्छी तरह पीस लें.
4
अब प्याज के ऊपरी और निचले हिस्से पर कट लगाकर छील लें. प्याज पर ऊपर से ऐसे चीरा लगाएं कि टुकड़े अलग न हों.
5
इसके बाद प्याज कटे हुए हिस्सों में तैयार किया मूंगफली का मसाला अच्छी तरह से भर दें.
6
एक पैन में तेल डालकर मीडियम आंच में गरम होने के लिए रखें.
7
जब तेल गरम हो जाए तो इसमें एक-एक करके प्याज रख दें पैन को ढक दें.
8
बीच-बीच में खोलकर देखते रहें. अगर मसाला जलने लगे तो पैन में थोड़ा-सा पानी डाल दें.
9
15 मिनट में प्याज पक जाएंगे.
10
हरी धनियापत्ती छिड़ककर कठियावाड़ी भरवां प्याज को गर्मागरम रोटियों के साथ खाएं और खिलाएं.
#how to make kathiyawadi bharwan pyaaz recipe in hindi#kathiyawadi bharwan pyaaz recipe in hindi#how to make pyaaz ka salan recipe in hindi#how to make pyaaz ki sabzi recipe in hindi#how to make sirke wale pyaaz at home tips in hindi#how to peel off o