कुंदरू का स्वाद हल्का सा खट्टा होता है, लेकिन कम मसाले के साथ इसकी भुजिया गजब का टेस्ट देती है. इसे कई नामों से जाना जाता है, जिनमें से एक है टिंडारा. अलग-अलग राज्यों में इसकी सब्जी भी अलग तरीके से बनती है. यहां हम बता रहें हैं इसकी भुजिया की रेसिपी...
Servings
4 - 6
★ 3.6
Rating
44 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
300 ग्राम कुंदरू, एक चौथाई छोटा चम्मच कलौंजी, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक, एक चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
2 बड़ा चम्मच तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले कुंदरू को धो लें. फिर इसके किनारे से हल्का काट दें.परवल की सब्जी की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें
2
इसके बाद बीच से चीरा लगाकर चार टुकड़ों में काट लें.
3
एक कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रखें, जैसे ही तेल गर्म हो जाए तो इसमें कलौंजी, जीरा और हींग
4
डालकर कुछ देर भूनें. फिर इसमें कुंदरू डालकर अच्छी तरह मिलाकर एक मिनट तक भूनें.ऐसे बनाएं भरवां सब्जी का मसाला
5
अब इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
6
इसे चलाते हुए तेज आंच पर पकाएं. फिर आंच धीमी करके 10-15 मिनट तक ढककर पकाएं.आलू-परवल कोरमा
7
जब कुंदरू गल जाए तो इसमें अमचूर डालें और 2 मिनट तक भूनें और आंच बंद कर दें.
8
कुंदरू की भुजिया को रोटी के साथ या फिर दाल चावल के साथ खाएं और सर्व करें.
9
इसे आप पूरी और पराठे के साथ भी खा सकते हैं.टिप्स जो बनाएंगे आपको किचन एक्सपर्ट
10
नोट
11
कुंदरू खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि यह ज्यादा न तो कच्चे हों और न ही पके.
12
पके कुंदरू पीले दिखते हैं जबकि कच्चे गाढ़े हरे रंग के.
#kundru bhujiya recipe in hind#kundroo bhujiya#kundru bhujiya#tindora bhujiya#kundaru ki sabji#indian kitchen#indian recipes#how to make kundru bhujiya recipe in hindi#tendil sabji#kundru ki sabji#kundru recipe#kundru benefits#kundru recipe by