लौकी बड़ी की सब्जी में लौकी के साथ बड़ी और मसालों के मिलाकर बनाया जाता है. यह बिहार कि खास रेसिपी है. तो जानें लौकी बड़ी की सब्जी बनाने की आसान विधि.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक मीडियम आकार लौकी, बारीक कटी हुई, आधा कप मूंगदाल की बड़ियां, एक प्याज, बारीक कटा हुआ, दो छोटे चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, चुटकी भर हींग, एक सूखी लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच जीरा, दो हरी मिर्च, कटी हई, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा कप पानी, नमक स्वादानुसार, दो बड़े चम्मच तेल, एक कड़ाही, एक प्लेट, एक कटोरी
🍳 विधि
1
सबसे पहले धीमी आंच पर कड़ाही में तेल गरम करें.
2
इसके बाद बड़ियों को तेल में डालकर एक मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक चलाते हुए भुन लें.
3
इसके बाद बड़ियों को छानकर प्लेट में निकाल लें.
4
अब बचे तेल में हींग, जीरा और साबुत लाल मिर्च डालकर चटकने तक भूनें.
5
इसके बाद आंच मीडियम करके इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें.
6
अब इसे 2 से 3 मिनट सुनहरा होने तक चलाते हुए पकाएं.
7
जब प्याज भुन जाए तो इसमें लौकी डालें और थोड़ी देर नरम होने तक पकाएं.
8
इसके नरम होने के बाद इसमें तली हुई बड़ियां डालें और अच्छी तरह मिला लें.
9
फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर दो मिनट तक चलाते हुए मिला दें.
10
अब इसमें नमक और आधा कप पानी डालकर अच्छे से मिला लें.
11
एक उबाल आने पर इसमें जीरा पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर मिला लें और इसे ढक दें.
12
ढककर करीब 10 से 15 मिनट तक पकने दें. ( इसे बीच में चलाते रहें ताकि मसाला कड़ाही में लगे नहीं.)
13
तय समय के बाद आंच बंद करें और एक कटोरी में निकाल लें.
14
तैयार है लौकी बड़ी सब्जी. धनियापत्ती से गर्निश करें और रोटी के साथ खाएं व खिलाएं.
#lauki recipes in hindi#lauki curry recipein hindi#how to make kofta curry in hindi#how to make aloo kofta in hindi#kofta curry recipe in hindi#veg kofta recipe in hindi#lauki badi recipe in hindi