Full Version →

ऐसे बनाइए लौकी की स्वादिष्ट सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

लौकी की सब्जी लौकी खाने में स्वादिष्ट और पचाने में बहुत आसान होती है. इसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं.

Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
353 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले लौकी को छीलकर धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक कूकर में तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए इसमें हींग , जीरा, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक डालकर तड़का लगाएं.
  3. 3
    तड़का लगाने के बाद इसमें प्याज डालें और 4-5 मिनट तक पकाएं. इसे चलाते रहें ताकि प्याज अच्छी तरह भुन जाएं.
  4. 4
    प्याज के भुनते ही इसमें लौकी, टमाटर , नमक और बाकी के सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  5. 5
    2 मिनट तक ऐसे ही पकाएं और फिर थोड़ा सा पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंद कर 2 सीटी लगा लें.
  6. 6
    सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें और सब्जी को ठंडा होने दें.
  7. 7
    तैयार है लौकी की सब्जी. धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
#lauki do pyaja #lauki pyaj ki sabji #how to make lauki do pyaja recipe in hindi #indian kitchen #indian recipes #pyaj ka salan #pyaj ki sabji #lauki ka raita #lauki ke pakode #pyaj nke pakode #pyaj ke parathe
View Full Version