Full Version →

ऐसे बनाइए स्पेशल लौकी कोफ्ता करी

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

कोफ्ते तो हर कोई कभी न कभी बना ही लेता है, पर अगर आपको कुछ अलग सा स्वाद चाहिए तो इस विधि से भी एक बार बनाकर जरूर देखिए.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक कटोरी में तेल के सिवाय कोफ्ते बनाने की सारी सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
  3. 3
    इसी बीच प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और टमाटर के टुकड़े कर इसका पेस्ट बना लें.
  4. 4
    तेल के गरम होते कोफ्ते डालकर तल लें.
  5. 5
    अब इसी तेल में आलू के टुकड़े फ्राई कर लें और फिर जीरा डालें.
  6. 6
    जीरे के चटकते ही तैयार पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें.
  7. 7
    अब सारे सूखे मसाले और जरा सा पानी डालें.
  8. 8
    जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे तब इसमें आलू डालकर 1 मिनट तक चलाएं.
  9. 9
    अब इसमें पानी डालकर इसे अच्छे से उबलने दे.
  10. 10
    कुछ देर बाद कोफ्ते डालकर इसे ढककर 5 मिनट तक पकाएं.
  11. 11
    तय समय के बाद गरम मसाला मिलाकर आंच बंद कर दें.
  12. 12
    तैयार है स्पेशल लौकी कोफ्ता करी. हरे धनिये से गार्निश कर रोटी के साथ सर्व करें.
#how to make lauki kofta curry recipe in hindi #lauki kofta #lauki #bottle gourd #indian kitchen #indian recipe
View Full Version