Full Version →

लंच में बनाएं लौकी-तोरई की भुजिया

दाल-सब्‍जी वेज

लौकी और तोरई ऐसी सब्जियां हैं जो हर किसी को पसंद नहीं आती है, पर जिस तरह से हमने इसे बनाया है उसके बाद आप भी इसका स्वाद लेकर उंगलिया चाटते रह जाएंगे.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले तोरई और लौकी को छीलकर धोलें फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
  3. 3
    इसमें राई और जीरा डालकर तड़काएं.
  4. 4
    इसके बाद प्याज डालकर हल्का भून लें.
  5. 5
    फिर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सब्जी मसाला और नमक डालकर मिक्स करें.
  6. 6
    अब तोरई और लौकी डालकर मिक्स करें और लगभग 10 मिनट तक ढककर पकाएं.
  7. 7
    तय समय के बाद ढक्कन हटा दें और सब्जी के पानी सूखने तक कुछ देर और पकाएं.
  8. 8
    सब्जी के पूरी तरह से पानी सूखने पर गैस बंद कर गरम मसाला और नींबू का रस मिलाएं.
  9. 9
    तैयार है लौकी-तोरई की भुजिया. रोटी के साथ गरमागरम सर्व करें.
#lauki torai ki bhujiya #easy lauki torai ki bhujiya #tasty lauki torai ki bhujiya #home made lauki torai ki bhujiya #lauki torai ki bhujiya bnae vidhi #lauki torai ki bhujiya in hindi #how to make lauki torai ki bhujiya in hindi #how to make lauki torai k
View Full Version