अक्सर खाने के वक्त हम सलाद ज्यादा बना लेते हैं. अगर इसे उसी वक्त खत्म नहीं किया तो यह बर्बाद हो जाता है, लेकिन अब आप बचे सलाद से लजीज सब्जी भी बना सकते हैं.
Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
8 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
बचा हुआ सलाद (जो भी आपके पास हो)
2-3 आलू, छिले और कटे हुए, एक छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला, आधा चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग
स्वादानुसार नमक
2 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस
🍳 विधि
1
मध्यम आंच पर एक कूकर गर्म होने के लिए रखें.
2
इसमें थोड़ा-सा तेल डालकर गर्म करें और फिर जीरा और हींग का तड़का लगा दें.
3
इसके बाद इसमें बचा हुआ सालाद और 2-3 आलू डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
4
इसमें एक चम्मच पावभाजी मसाला डालकर एक सीटी लगाएं.
5
ढक्कन खोलें और तैयार सब्जी में 2 बड़ा चम्मच सॉस डालकर 1 मिनट तक पका लें.
6
आंच बंदकर गर्मागर्म सब्जी सर्व करें.
#leftover sala curry#leftover salad curry#salad sabji#indian kitchen#indian reciepes#mix veg curry#how to make leftover salad curry recipe in hindi#easy cook#easy made recipes