Full Version →

लंच या डिनर में बनाइए लहसुनिया पनीर

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

पनीर खाना सभी को बहुत पसंद होता है. वेजिटेरियन लोगों की तो ये खास पसंद होती है. बता दें कि पनीर को एक नहीं बल्कि कई तरीकों से बनाया जाता है और इन्हीं में से एक है लहसुनिया पनीर जिसे आप सिर्फ 20 मिनट में बना सकते हैं.  

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक ग्राइंडर जार में प्याज, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर एक साथ पीस लें.
  2. 2
    अब मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही जीरा डालें.
  4. 4
    जीरे के चटकते ही प्याज-लहसुन का पेस्ट डालें.
  5. 5
    इसी बीच एक कटोरी में दही में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  6. 6
    जैसे ही पेस्ट तेल छोड़ने लगे, दही का मिश्रण डालें.
  7. 7
    जैसे ही दही का मसाला भुनकर तेल छोड़ने लगे, कसूरी मेथी डालकर 2 मिनट तक और भूनें.
  8. 8
    अब पनीर और नमक डालकर मिलाएं. अगर जरूरत हो तो आप थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं.
  9. 9
    5 मिनट तक पनीर को पकाकर आंच बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार है लहसुनिया पनीर. पराठे या पूरी के साथ सर्व करें.
#how to make lehsuniya paneer garlic paneer recipe in hindi #paneer #indian kitchen #indian recipe #paneer lababdar #paneer masala #paneer pasanda
View Full Version