Full Version →

मलाई पनीर

दाल-सब्‍जी वेज

पनीर का एक और मजेदार स्वाद है मलाई पनीर. इसे बनाने में कोई झंझट नहीं है और यह टेस्ट में लाजवाब है, तो अब इस रेसिपी के साथ खाने को बनाएं खास...

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
283 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    अब पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें. इसमें प्याज डालकर मध्यम आंच पर हल्के ब्राउन होने तक फ्राई करें.
  3. 3
    इसके बाद प्याज में लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर कुछ सेकेंड तक पकाएं.
  4. 4
    जब पेस्ट की कच्ची खुशबू आना बंद हो जाए तो आंच धीमी करके इसमें धनिया, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर चलाएं.
  5. 5
    कुछ सेकेंड मसालों को पकाने के बाद इसमें पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स करें.
  6. 6
    इसके बाद पैन में क्रीम डालें और चलाएं. इसे 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  7. 7
    अब पनीर में नमक, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर मिलाएं.
  8. 8
    इसके बाद गैस बंद कर दें. तैयार है मलाई पनीर. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म रोटी, नान के साथ सर्व करें.
#malai paneer #paneer recipes #recipes in hindi #how to make malai paneer #malai paneer recipe #easy recipes #indian food
View Full Version