वीकेंड में लंच में कुछ खास और फटाफट बनाना चाहते हैं तो क्यों न मलाई-प्याज की सब्जी ट्राई की जाए. बनाने में आसान और स्वाद में लजीज इस डिश की रेसिपी जानें यहां...
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
353 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कप प्याज, कटा हुआ
4 चम्मच टमाटर प्यूरी
1/2 कप ताजी मलाई
1 चम्मच हरी मिर्च, कटी हुई
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1 बड़ी इलाइची
स्वादानुसार नमक, एक चुटकी हींग
2 छोटे चम्मच तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले कड़ाही में तेल गरम करें और फिर उसमें जीरा डालकर चटकने दें और हींग-बड़ी इलाइची डालकर कुछ सेकेंड तक भूनें.
2
इसके बाद हल्दी-धनिया पाउडर और प्याज डाल कर सुनहरा होने तक भून लें.
3
तैयार मसाले में टमाटर प्यूरी और नमक डालकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
4
जब मसाला तेल छोड़ दें तो उसमें मलाई डालकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
5
मिनट बाद कसूरी मेशी डालकर गैस बंद कर दें.
6
मलाई-प्याज की सब्जी तैयार है. कटी हरी धनिया से सजाकर गरमागर्म रोटियों के साथ सर्व करें.
#malai pyaaz ki sabji recipe#malai pyaaz ki sabji recipe in Hindi#how to make malai pyaaz ki sabji recipe at home#Onion recipes