आलू का झोल पसंद है तो मारवाड़ी आलू की रसीली सब्जी आपको जरूर पसंद आएगी. इसमें थोड़ा ज्यादा मसाले का इस्तेमाल होता है जिससे यह और भी जायकेदार बन जाती है...
Servings
4 - 6
★ 4.1
Rating
127 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
4-5 आलू
2 बड़े टमाटर, आधा इंच का टुकड़ा अदरक
1 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच हल्दी
स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
1 बड़ा चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच घी, आधा छोटा चम्मच हींग
1 छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच कटी हुई हरी धनिया
🍳 विधि
1
एक बर्तन में आवश्यकतानुसार पानी डालकर आलू उबाल लें.
2
उबले आलू को छोटे टुकड़ों में काट लें.
3
अब टमाटर , हरी मिर्च और अदरक को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें.
4
एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हल्दी और पिसा हुआ टमाटर डालकर धीमी आंच पर पकाने के लिए रखें.
5
जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो इसमें आलू डालकर कुछ देर तक चलाते हुए पकाएं फिर एक गिलास पानी डाल दें.
6
इसके बाद इसमें नमक, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर उबाल आने दे. एक उबाल आने के बाद 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाकर आंच बंद कर दें.
7
अब तड़का पैन में घी डालकर गरम करें. घी गरम होने के बाद इसमें जीरा, हींग और लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें और फिर इसे सब्जी में डाल दें.
8
हरी धनिया से गार्निश कर पराठे या पूरी के साथ सर्व करें.
#marwadi aloo ki rasili sabji#marwadi aloo sabji#aloo jhol#rajasthani jaika#the taste of rajasthan#marwadi kachori#indian kitchen#indian recipes#how to make marawadi aloo ki rasili sabji recipe in hindi