Full Version →

मसाला सोया चाप

दाल-सब्‍जी वेज

सोया चाप एक ऐसी चीज है जिसे आप कई तरह से बना सकते हैं. पकवानगली में जानें मसाला सोया चाप बनाने की विधि.

Servings
2 - 4
★ 3.5
Rating
24 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले सभी सोया चाप को स्टिक से निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही सोया चाप के टुकड़ों को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  4. 4
    पैन में थोड़ा और तेल डालकर गरम कर लें. तेल के गरम होते ही जीरा, लहसुन-अदरक का पेस्ट, प्याज डालकर भूनें.
  5. 5
    प्याज के गोल्डन ब्राउन होते ही टमाटर मिलाएं और इसके सॉफ्ट होने तक भूनें.
  6. 6
    अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
  7. 7
    आधा गिलास पानी मिलाकर पांच मिनट तक ढककर पकाएं और फिर आंच बंद कर दें.
  8. 8
    तैयार है मसाला सोया चाप . पराठे या चावल के साथ सर्व करें.
#soya chaap #tandoori soya chaap #how to make masala soya chaap recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #how to make soya chaap sticks #soya chaap curry #darjeeling style khatta meetha aalu #chatpata masala aalu
View Full Version